फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ गरजे शिक्षक    

Sat, 20 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर 
विज्ञापन
रामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
विज्ञापन

विज्ञापन

वेतन रोकने और निलंबित करने की कार्रवाई किए जाने से नाराज शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और फिर बीएसए के साथ ही वित्त लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया। कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।            

वेतन रोकने समेत असमय निलंबित किए जाने के खिलाफ उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे,जहां पर उन्होंने बीएसए के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया। बीएसए के साथ ही वित्त लेखाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि परिषदीय अध्यापकों के वेतन से एनपीएस कटौती नहीं की जाए। शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन शिक्षकों का वेतन रोका जा रहा है और निलंबित किया जा रहा है। यह उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। एनपीएस की कटौती में शिक्षकों की सेलरी से नहीं की जाए। अगर संघ की मांग पूरी नहीं की जाती तो शिक्षक धरना -प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.राजवीर सिंह, जिला महामंत्री कमर इस्हाक, एमपी सिंह, रविंद्र सिंह, मुस्तफा अली, मनोज गंगवार, हंस लाल, उपासना आनंद, मोहित सक्सेना, छत्रपाल सिंह, रविंद्र गंगवार, राम बहादुर, मुन्ना, सुख लाल आदि मौजूद रहे।           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें