फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों की तर्ज पर शिक्षक संगठनों ने बनाया संयुक्त मोर्चा

Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ऑनलाइन अटेंडेंस और डिजिटलाइजेशन के विरोध में शिक्षक आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं। किसानों की तर्ज पर शिक्षकों ने संयुक्त मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। जिससे डिजिटलाइजेशन के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षकों ने लगातार छठे दिन बाहों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया और अपनी मांगों पर अडिग रहे। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रवेंद्र गंगवार ने बताया लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए संयुक्त मोर्चे का गठन किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, यूटा टीएससीटी महिला शिक्षक संघ, अटेवा एससी-एसटी वेलफेयर एसोसिएशन, पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ ने मिलकर सयुंक्त मोर्चा का गठन किया। मोर्चा की मुख्य मांगें 31 ईएल 15 सीएल 15 हाफ सीएल, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, राज्यकर्मचारी का दर्जा प्रत्येक विद्यालय में क्लर्क व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति प्रधानाध्यापक और प्रत्येक कक्षा के लिए शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली, गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्ति के साथ अन्य मांगे हैं। परिषद के समस्त कार्यालय में ऑनलाइन उपस्थिति अमल लाए आंधे घंटे की समय में राहत दी जाए। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने बताया जिले के सभी शिक्षक अपनी मांगों के लिए एकजुटता के साथ डिजिटलाइजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। किसी भी शिक्षक द्वारा कोई भी उपस्थित ऑनलाइन नहीं दी गई है।
बच्चों की शादी के लिए छुट्टी का प्रावधान हो
जिला महामंत्री अंजुम स्नेही ने बताया शिक्षक के खुद की शादी या बेटे या बेटी की शादी या माता पिता के निधन होने पर संस्कार रीति-रिवाज को पूर्ण करने के लिए विभाग में कोई भी अवकाश की व्यवस्था नहीं है। शिक्षक इन मौके पर दुखी मन से चिकित्सा अवकाश लेकर रीति रिवाज को पूर्ण करता है। सरकार को विषम परिस्थितियों के लिए कम से कम 15 दिन का अवकाश देना चाहिए। लगातार शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को अव्यवहारिक मानते हुए आदेश को निरस्त करने के लिए पत्र लिख रहे हैं। आज हजारों शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए विभागीय ग्रुप छोड़ दिए हैं। मंडलीय मंत्री व जिला अध्यक्ष उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ प्रेम सिंह ने बताया कि शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति जैसे अव्यवहारिक सरकार के आदेश का विरोध करता है, इस अव्यवहारिक आदेश से शिक्षकों की गरिमा विश्वसनीयता व मनोदशा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जबकि शिक्षक स्वयं राष्ट्र निर्माता हैं। इस आदेश को अतिशीघ्र निरस्त किया जाए।
विज्ञापन


कल आंबेडकर पार्क में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन
रामपुर। शिक्षक, शिक्षा मित्र,अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर रामपुर में 15 जुलाई कल ऑनलाइन अटेंडेंस का आंबेडकर पार्क में विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिर पैदल मार्च करते हुए 4:30 जिला कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें