जिले के 120 शिक्षकों के रिक्द पदों के लिए बुधवार को काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके लिए 125 आवेदकों को बुलाया गया है। काउंसलिंग में वे आवेदक भी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका नाम परिषद की ओर से वेबसाइट पर जारी की गई सूची में नाम नहीं है। काउंसलिंग दस फरवरी को डायट में कराई जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। रामपुर में 800 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। अभी तक सिर्फ 680 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। 120 रदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी बाकी है। इसके लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से काउंसलिंग कराने के आदेश जारी किए गए हैं।
काउंसलिंग दस फरवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 10.30 बजे से कराई जाएगी। डायट के कार्यवाहक प्राचार्य एसके तिवारी के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के तहत घोषित परिषद की ओर से वेबसाइट पर अंतिम कटआफ लिस्ट जारी की गई है।
वेबसाइट से तमाम नाम गायब हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने नियुक्ति के लिए प्रत्यावेदन सचिव के समक्ष पेश किया है वे लोग भी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।