फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 140 ने भरे विकल्प

Tue, 27 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत महिला और विकलांग प्रशिक्षुओं को मनचाहा स्कूल देने के लिए विकल्प मांगे गए थे। मंगलवार को इन सभी को स्कूलों का आवंटन कर दिया गया। इनकी काउंसलिंग बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने के आदेश कुछ दिन पहले बेसिक शिक्षक विभाग की ओर से जारी किए गए थे। विभाग की ओर से स्थानीय स्तर पर काउंसलिंग कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रभारी प्रधानाचार्य एवं बीएसए एसके तिवारी की देखरेख में काउंसलिंग हुई।


पहले दिन मंगलवार को महिला और विकलांगों से स्कूल के लिए विकल्प मांगे गए थे। सुबह से ही महिलाओं और विकलांगों की डायट में भीड़ लगी रही। दिन भर चली काउंसलिंग के दौरान महिलाओं और विकलांगों ने मनचाहे स्कूल के लिए विकल्प भरे। 132 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों ने मनचाहा स्कूल मांगा। इनको स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन



आठ विकलांगों को भी स्कूल का आवंटन किया गया। काउंसलिंग का काम बुधवार को भी जारी रहेगा। रामपुर में कुल 523 प्रशिक्षु शिक्षकों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दी जानी है। बीएसए ने बताया कि पहले दिन काउंसलिंग शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।

भले ही प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन किया जा रहा हो, लेकिन अभी उन्हें नियुक्ति-पत्र के लिए इंतजार करना होगा। प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को काउंसलिंग शुरू हो गई। काउंसलिंग बुधवार को भी जारी रहेगी।


अभी तक किसी को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है। नियुक्ति-पत्र के लिए अभी इंतजार करना होगा। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र सभी 523 प्रशिक्षु शिक्षकों का एक साथ जारी किया जाएगा। अभी पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों को रोस्टर के मुताबिक स्कूलों का आवंटन किया जाना बाकी है।


भले ही स्कूलों का आवंटन कर दिया गया हो, लेकिन जब तक नियुक्ति-पत्र जारी नहीं किए जाते तब तक प्रशिक्षु शिक्षकों को मौजूदा स्कूल में ही जाना होगा। बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि जब तक नियुक्ति-पत्र जारी नहीं किए जाते तब तक प्रशिक्षु शिक्षक पूर्व में आवंटित किए गए स्कूलों में ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें