फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ पदों के लिए 242 ने कराई काउंसलिंग

Mon, 26 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए सोमवार को काउंसलिंग हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 100 पदों के लिए बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूरी कर ली गई। मंगलवार को प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनाया जाना है। पूरे प्रदेश में 15 हजार शिक्षक पद पर तैनाती दी जानी है। इस भर्ती के लिए सोमवार को प्रदेश भर में एक साथ काउंसलिंग कराई गई। सोमवार को रामपुर में शिक्षकों के सौ पदों के लिए काउंसलिंग कराई गई।


सौ पदों के मुकाबले सोमवार को 242 आवेदकों ने काउंसलिंग कराई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रभारी प्राचार्य एवं बीएसए एसके तिवारी की देखरेख में काउंसलिंग हुई। दूसरी ओर प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
विज्ञापन



523 प्रशिक्षु शिक्षकों को पहले चरण में काउंसलिंग को बुलाया गया है। बीएसए के मुताबिक मंगलवार को महिला एवं विकलांग वर्ग के आवेदकों से विकल्प लिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। काउंसलिंग सुबह दस बजे से डायट में होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें