फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताशकंद के तैमूर संग्रहालय के लिए रामपुर में शुरू हुई तारीख ए खानदानी तैमूरिया की तलाश.

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ताशकंद स्थित अमीर तैमूर संग्रहालय के लिए एक किताब की खोज रामपुर में शुरू हो गई है। तारीख ए तैमूर खानदानिया नाम की इस किताब के रजा लाइब्रेरी में होने की संभावना है। इसके चलते शनिवार को पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां खुद रजा लाइब्रेरी पहुंचे।
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान के राजनीतिज्ञ, सुधारक और शिल्प के संरक्षक के रूप में पहचाने जाने वाले अमीर तैमूर के शासन में उज्बेकिस्तान में कला, संस्कृति, शिक्षा आदि को बढ़ावा मिला था। लेकिन, उज्बेकिस्तान के पास अमीर तैमूर से जुड़ी सामग्रियों की कमी हैं। उनके हाथ से लिखा कोई साहित्य, पुस्तक या लेख उपलब्ध नहीं हैं। ताशकंद में स्थित अमीर तैमूर संग्रहालय में अब अमीर तैमूर के जीवन से जुड़ी चीजों को सहेजा जा रहा है। ऐसे में उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां से संपर्क किया है। नवेद मियां से गुरुवार को दिल्ली में उज्बेकिस्तान के राजदूत दिलशोद अखतोव ने भी मुलाकात की थी। उन्होंने अमीर तैमूर से संबंधित रजा लाइब्रेरी में उपलब्ध पांडुलिपियों व अन्य संग्रह की पूरी जानकारी कर उसकी डिजीटल कॉपी मांगी थी।
जिसके बाद शनिवार को नवेद मियां अमीर तैमूर से संबंधित पांडुलिपियों व संग्रह की जानकारी करने रजा लाइब्रेरी भी गए। रजा लाइब्रेरी में अमीर तैमूर की लिखी करीब 12 पांडुलिपियां हैं। इसके साथ ही रजा लाइब्रेरी में अमीर तैमूर के जीवन से संबंधित एक किताब तारीख ए तैमूर खानदानिया होने की भी जानकारी है।
विज्ञापन

- रजा लाइब्रेरी में अमीर तैमूर की 12 पांडुलिपियां हैं। इसके साथ ही तारीख ए तैमूर खानदानिया के रूप में भी एक संग्रह है। इसी संग्रह की जानकारी के लिए हम शनिवार को रजा लाइब्रेरी भी गए। अमीर तैमूर की पांडुलिपियों व संग्रह को ताशकंद के अमीर तैमूर संग्रहालय में संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए रजा लाइब्रेरी में उपलब्ध संग्रह की डिजीटल कॉपी उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के दल को सौंपी जाएगी, जिसके लिए जल्द ही उज्बेकिस्तान के रक्षा मंत्रालय का दल रजा लाइब्रेरी आएगा।
- नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां
1997 में नवेद मियां गए थे अमीर तैमूर संग्रहालय
रामपुर। ताशकंद स्थित अमीर तैमूर संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी में शामिल होने नवेद मियां 1997 में गए थे। उस वक्त वो रजा लाइब्रेरी बोर्ड के सदस्य थे। संग्रहालय में नक्शे, हथियार, तांबे और चांदी के सिक्के, लघु चित्र, दुर्लभ पांडुलिपियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें