फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुए डॉ. तनवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर तनवीर अहमद खां गुरुवार को भाजपाई हो गए। लखनऊ में प्रदेश महामंत्री गोविंद राम शुक्ला ने डॉ. तनवीर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ कई अन्य लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

डॉ. तनवीर रामपुर शहर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। 2012 में वह कांग्रेस की टिकट पर और 2017 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। विधानसभा के पिछले चुनाव में उनको लगभग 53 हजार वोट आए थे। लोकसभा के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया था। हाल के दिनों में उनकी नजदीकियां भाजपा से बढ़ गई थीं। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए वह भाजपा की टिकट के दावेदार भी थे। लेकिन पार्टी ने भारत भूषण गुप्ता को प्रत्याशी घोषित कर दिया। डॉ. तनवीर सांसद आजम खां के धुर विरोधी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें