फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanda : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी सहित सुसरालियों को पीटा, पीड़िता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 05 Jun 2023 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टांडा

सार

इस दौरान उसके पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में पैसे खर्च किये थे लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति, सास, जेठ दहेज से खुश नही थे और उसे ताने देते रहते तथा दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वो उसके साथ मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से पांच साल पहले जिला बदायूं के गांव फैजगंज निवासी अनिल से हुई थी। इस दौरान उसके पिता ने हैसियत के अनुसार शादी में पैसे खर्च किये थे लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति, सास, जेठ दहेज से खुश नही थे और उसे ताने देते रहते तथा दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वो उसके साथ मारपीट करने लगे। 

विज्ञापन


बताया कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जब उसने शिकायत की तो 26 मार्च को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर अपने परिवार को पूरे घटना क्रम से अवगत कराया तो उसके घर वालों ने ससुराल वालों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। 

दो मई को घर पर पंचायत हुई जिसमें पति, जेठ आदि को काफी समझाने प्रयास किया लेकिन वो लोग नही माने और दहेज की मांग पर अड़े रहे। जब उसने उनकी मांग का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे तथा बीच बचाव करने पर उसके माता पिता व भाई के साथ भी मारपीट की। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। महिला द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद एसपी के आदेश पर पति अनिल सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें