फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करोबारियों को माफिया घोषित कर गैंगेस्टर की कार्रवाई करें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)।संपूर्ण समाधान थाना दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक हल्का लेखपालों को सरकारी भूमि,तालाब की भूमि की सूची तैयार कर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली के किए गए निरीक्षण के दौरान कोतवाल को खनन कारोबारियों को िचिह्नित कर उन्हें खनन माफिया घोषित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान थाना दिवस में जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह अचानक पहुंच गए।उन्होंने संपूर्ण समाधान थाना दिवस रजिस्टर को चेक किया। ज्यादातर शिकायतों का निस्तारण हुआ मिला। उन्होंने राजस्व निरीक्षक और लेखपालों से अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि और तालाबों की भूमि से हटाए गए अवैध कब्जों के बारे में जानकारी की।इस दौरान लेखपालों राजस्व निरीक्षकों ने अन्य अतिक्रमणकारियों को स्वयं ही खाली करने का नोटिस देने की जानकारी दी। जिस पर डीएम ने कहा कि अगर कोई दबंग व्यक्ति आप लोगों पर दबंगता दिखा कर अतिक्रमण नहीं हटाता है तो उन्हें अवगत कराए। वह दबंग फिर या तो लाठी से हटेगा या गोली से। उन्होंने लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश देते हिये चेतावनी दी यदि कोई भी किसी भी तरह खनन संबंधित कार्यों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस दौरान रतनपुरा निवासी मोहम्मद हनीफ ने शिक यत की।राजस्व निरीक्षक द्वारा उसकी भूमि में चक रोड निकाल दिया है। जिस पर उन्होने राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को तलब कर किसान की भूमि की पैमाइश कर अवगत कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली के माल खाने ,बैरक,कार्रवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया।कोतवाल से पकड़े गए खनन के धंधेबाजों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी की। उन्होंने ऐसे खनन कारोबारियों को चिंहित कर जो कि कई बार पकड़े जा चुके है। उन्हें खनन माफिया घोषित कर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।उन्होने कोतवाल को कोतवाली में खड़े वाहनो की नीलामी की कार्रवाई शुरू कराने के निर्देश दिए।इस दौरान संपूर्ण समाधान थाना दिवस में पुलिस संबंधित एक राजस्व संबंधित छह शिकायते दर्ज की गई।जिसका मौके पर निस्तारण नही हो सका।समाधान थाना दिवस में एसडीएम राकेश गुप्ता, सहित राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल,पालिका लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें