फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंची टीम, पूरे मोहल्ले की हुई जांच

Tue, 16 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत के मामले में बरेली सीएमओ ने मंगलवार को पूरी डिटेल रामपुर सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीड़ित महिला के परिजनों से संपर्क कर मामले की रिपोर्ट तैयार की। हालांकि परिजनों ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं दी है।
विज्ञापन



परिजनों के मुताबिक सभी जांच रिपोर्ट निजी मेडिकल कालेज प्रशासन ने रोक ली है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम मिलक के उस मोहल्ले में पहुंची जहां की महिला रहने वाली थी। मोहल्ले में कई परिवारों के सदस्यों की जांच की गई। बचाव के लिए आवश्यक दवाएं भी दी गईं।


मिलक में मंडी समिति के निकट रहने महिला की साथ फरवरी को मौत हो गई थी। महिला को परिजनों ने बरेली के राममूर्ति स्मारक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। महिला का सैंपल एच1एन1 की जांच के लिए भेजा गया था। बरेली स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन



उसे लखनऊ रेफर किया गया था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य अधिकारी मिलक पहुंच गए थे, लेकिन परिजनों का घर नहीं तलाश पाए थे। सोमवार को एक स्वास्थ्य कर्मी को बरेली भेजा गया। सीएमओ बरेली की ओर से मंगलवार को एक पत्र रामपुर सीएमओ को भेजा गया।


इसमें महिला के परिजन, पता और मोबाइल नंबर के संबंध जानकारी थी। रजपुरा सीएचसी प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी महिला के परिजनों से मिले और जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मोहल्ले में 12 से अधिक परिवारों के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


ब्लीचिंग पाउडर और बचाव के लिए कुछ अन्य दवाओं का वितरण किया। डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि एहतियातन जांच की गई है। हालांकि किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण सामने नहीं आए हैं। मिलक निवासी महिला जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने बरेली गई थी।


इसके करीब सप्ताह भर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार को डा. मोहित रस्तोगी ने जब परिजनों से मामले में जानकारी ली तो परिजनों ने इस बात की पुष्टि की। बरेली में पहले से ही स्वाइन फ्लू संक्रमण फैला हुआ है। ऐसे में ये आशंका प्रबल हो रही है कि महिला भी बरेली जाने के दौरान ही संक्रमण की चपेट में आई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें