फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वाइन फ्लू-जापानी बुखार ने बढ़ाई चिंता, रामपुर आएगी डब्ल्यूएचओ की टीम

Sun, 06 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में स्वाइन फ्लू और जापानी बुखार के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर डब्ल्यूएचओ की नजर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम जल्द रामपुर का दौरा करेगी। टीम संक्रमण रोगों की निगरानी प्रणाली, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सैंपलिंग और जांच समेत स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों की तैयारियों को परखेगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घेर कलंदर खां निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बुजुर्ग का मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। वहीं, तहसील बिलासपुर के खजुरिया कला गांव में तीन वर्षीय बच्चे में जापानी बुखार की पुष्टि हुई है। बच्चे का हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की जानकारी जुटा रही हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की टीम के जल्द रामपुर का दौरा करेगी। टीम जिले में संक्रमण रोगों की निगरानी व्यवस्था और बचाव की तैयारियों का जायजा लेगी।

वर्ष 2025 में एक बच्ची आई थी जापानी बुखार की चपेट में
रामपुर। चमरौआ ब्लॉक के सिकरौल में नवंबर 2025 में 12 वर्षीय शिखा में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। बीमारी की पुष्टि के बाद बच्ची का दिल्ली के कई अस्पतालों में उपचार कराया गया। लंबे समय तक उपचार चलने के बावजूद उसकी हालत पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी थी। परिजनों ने बच्ची के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जेई की निगरानी और बचाव को लेकर सतर्कता बरती थी।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम जल्द रामपुर आकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेगी। टीम संक्रमण रोगों की निगरानी और बचाव की तैयारियों को परखेगी। -
विज्ञापन

डॉ. नवीन रस्तोगी , मंडलीय सर्विलांस अधिकारी, मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें