फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार में लगा भीषण जाम, दो किलोमीटर वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर-बाजपुर मार्ग पऱ बृहस्पतिवार शाम भीषण जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर वाहनों की कतार लग गई जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को माटखेड़ा से नगर कीर्तन निकाला गया जिसने शाम के समय स्वार पहुंचते-पहुंचते विशाल रूप धारण कर गया। जब देर शाम नगर कीर्तन लौट रहा था तब यातायात नियंत्रित करने के लिए वाहनों को साइड कराते समय नगर के मुख्य चौराहे, बिलासपुर तिराहे और अगलगा तिराहे पऱ भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

लगभग एक घंटा जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम सात बजे नगर कीर्तन जब गुजर गया तब यातायात सुचारु हुआ। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यातायात नियंत्रित करने के कारण वाहन चालकों को असुविधा हुई। बाद में यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें