फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्वार रेंजर का हुआ तबादला डिप्टी रेंजर को भी हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। पीपली वन क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध कटान और लकड़ी तस्करों की गतिविधियों पर प्रभावी रोक न लग पाने के कारण वन विभाग ने रेंज स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। रेंजर सुरेश जोशी को एक महीने में ही हटा दिया गया, उनके स्थान पर बरेली से विजय कुमार गौतम भेजे गए हैं। इसके अलावा डिप्टी रेंजर कुंदन सिंह भंडारी को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेंजर सुरेश जोशी का शासन ने सहारपुर तबादला कर दिया है। अब उनके स्थान पर बरेली से विजय कुमार को स्वार रेंजर की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा रेंज कार्यालय सेक्शन प्रभारी कुंदन सिंह भंडारी पर भी कार्रवाई हुई है। हालांकि लगभग 22 दिन पहले भी उन्हें यहां से हटाकर जिला मुख्यालय भेजे जाने का आदेश हुआ था लेकिन वह अभी भी यहां कार्य कर रहे थे। भंडारी को रामपुर कार्यालय भेजा गया है। सोमवार को उत्तराखंड के गदरपुर क्षेत्र के गांव कलकत्ती में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान करीब 15 कुंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई, जो पीपली वन से काटी गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें