फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की चेतावनी से रेलवे में मची खलबली, संयुक्त सर्वे को पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। भारतीय किसान संघ की ओर से रेलवे फाटक मिलक पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर 28 दिसंबर से बेमियादी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है, जिसके लिए क्षेत्र में प्रचार प्रसार भी जोर शोर से किया जा रहा है। लिहाजा, लोगों के आक्रोश के बाद अब रेलवे अफसरों की नींद टूटी है। आननफानन रेलवे के अफसरों ने तहसील अफसरों के साथ मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे विभाग बरेली से एडीईएन (असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर) हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार आर्ची गुप्ता, राजस्व निरीक्षक फिरासत अली, हल्का लेखपाल अमरजीत सिंह व भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार कार्यकर्ताओं ने साथ ओवरब्रिज का मौका मुआयना करने पहुंच गए। रेलवे विभाग के एडीईएन हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जा सकता है, इसके लिए जिलाधिकारी रामपुर से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। उसके बाद रेलवे विभाग ओवरब्रिज बनाए जाने संबंधी प्रक्रिया को पूर्ण करके निर्माण करने के लिए तैयार है। नायब तहसीलदार आर्ची गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग से जो पेपर की आवश्यकता होगी, उसको देने के लिए हमारा विभाग तैयार है। इस पर जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने साफ शब्दों में कहा है कि हमें कोई भी ऐसा पेपर दिया जाए, जिसमें लिखा हो कि इस तारीख से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, तभी हम धरना प्रदर्शन को स्थगित करने पर विचार करेंगे। वरना, हमारा यह बेमियादी विशाल धरना प्रदर्शन 28 दिसंबर मंगलवार से रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़े मैदान में प्रारंभ किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री राजवीर यादव, डॉ. राजीव गंगवार, मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा, वीरपाल गंगवार, प्रमोद गुप्ता, मिंटू तिवारी, डॉ. मोहर सिंह, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस, वीरेंद्र गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें