फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी गरमी और सताएगी, पारा पहुंच सकता है 43 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मई माह के जाते-जाते मौसम के मिजाज अब गर्म हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप और भी बढ़ेगा और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने तक की आशंका है।
विज्ञापन

मई माह की शुरुआत में आंधी-बारिश ने मई महीने में भी मौसम का अंदाज बदल दिया था। पिछले कई साल से मई की शुरुआत में ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था लेकिन, इस बार ऐसा नहीं था। करीब दो सप्ताह पहले तक मौसम में इतनी अधिक गर्मी का अहसास नहीं था। मई के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उसके नीचे बना रहा लेकिन, अब मौसम के तेवर गर्म होने शुरू हो गए हैं। मई माह के शुरुआती दिनों में जो अधिकतम तापमान था वो अब न्यूनतम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि मई शुरुआत में इस तापमान के आसपास ही अधिकतम तापमान रहा। मौसम में गर्मी के साथ ही संक्रामक रोगों की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसे में जरुरी है कि लोग अपने खानपान को लेकर बेहद सजग रहें। गर्मी में आने वाले दिनों में लू का भी प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक तो मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद महीने के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने का भी पूर्वानुमान है। यह गिरावट चार-पांच डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें