फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गनगला में चुनावी रंजिश में हुए पथराव व फायरिंग मामले में दरोगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्ग नगला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीती 14 मई को शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्ग नगला गांव में प्रधानपति जाफ़र और पास में ही रहने वाले आसिम में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग की गई। इस दौरान दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में 26 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैै।
उधर घटना के बाद लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक शगुुन गौतम ने हल्का दरोगा मदन पाल के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच सीओ सिटी विद्या किशोर को सौंपी गई थी। जांच में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने हल्का दरोगा को निलंबित कर दिया है। सीओ सिटी विद्या किशोर ने बताया कि जांच में पाया गया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दरोगा मदन पाल देरी से घटनास्थल पहुंचे थे। इसलिए उन पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें