फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे के बाद से गायब हैं ‘स्टंटबाज’

Wed, 19 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
विज्ञापन
ट्रैक का वह स्थान जहां शरारती युवक अक्सर आने वाली ट्रेन के साथ सेल्फी लेते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के पीछे कहीं युवाओं की शरारत और रोमांच के लिए की जाने वाली मौजमस्ती तो नहीं। क्योंकि घटनास्थल के निकट ही अक्सर युवा ट्रैक के किनारे दौड़ती ट्रेन के साथ सेल्फी लेते थे। तो वहीं पास से गुजर रही सड़क पर बाइक स्टंट करते थे। लेकिन शनिवार को हुए हादसे के बाद से स्टंटबाज ट्रैक के आसपास नजर नहीं आ रहे हैं। अमर उजाला टीम ने जब मौके पर जायजा लिया तो कोई नहीं था।         

शनिवार की सुबह राज्यरानी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना ने पूरे देश को हिला दिया। हादसे के पीछे पटरी में फ्रैक्चर होने या फिर पटरी पर कोई आब्जेक्ट रखे होने के कारण हुई घटना वजह मानी जा रही है। जिसे हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका के नजर से देखा जा रहा है। लेकिन, हादसे की वजह युवाओं की रोमांच के लिए की जाने वाली शरारत भी हो सकती है। जिस जगह पर राज्यरानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी है। वहां अधिक भीड़भाड़ नहीं रहती है। ट्रैक के निकट ही एक सड़क भी है जिस पर नाममात्र के वाहन ही गुजरते हैं। इसलिए सुबह और दिन छुपे के वक्त अक्सर यहां पर स्कूल-कालेजों के छात्रों के साथ ही अन्य युवाओं की टोलियां पहुंच जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद युवा ट्रैक के किनारे खड़े होकर या फिर आसपास कोई स्थान देखकर कई बार तो ट्रैक पर खड़े होकर ही पीछे से आ रही ट्रेन के साथ सेल्फी लेते थे। कुछ युवक ट्रैक के ऊपर से गुजर रही सड़क पर किनारे पर खड़े होकर फोटो खींचते थे। ऐसे में आशंका यह भी है कि शनिवार की सुबह भी ऐसे ही किसी युवक ने कोई ऑब्जेक्ट रेलवे ट्रैक पर रख दिया हो। क्योंकि हादसे से कुछ मिनट पहले ही उसी लाइन पर एक मालगाड़ी गुजरी थी। ऐसे में यदि ट्रैक फ्रेक्चर था तो मालगाड़ी भी डिरेल हो सकती थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। जिससे रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों द्वारा पटरी पर किसी आब्जेक्ट के रखे जाने की आशंका को भी बल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें