फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड ने साहसिक कारनामे दिखाए

Fri, 06 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन स्काउट गाइड ने साहसिक कारनामे दिखाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंड प्रतियोगिता में भी उन्होंने प्रतिभा दिखाई। जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का फिजीकल कालेज के मैदान में दूसरा दिन था। दूसरे दिन रैली की शुरुआत जिला आयुक्त चंद्रपाल सिंह ने की।
विज्ञापन



इसके बाद स्काउट-गाइड ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए करतब दिखाए। इस दौरान शारीरिक प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मीनार बनाई गई और फिर कृतियां बनाई गई। इस दौरान संकेत वार्ता, गांठे बांधना भी सिखाया गया। इसके साथ ही बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जोकि आकर्षण का केंद्र बनी रही।


इस दौरान साहसिक क्रियाकलाप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सियों के सहारे ऊंचाई पर चढ़ा गया साथ ही विभिन्न कलाबाजियां सिखाई गई। स्काउट-गाइड ने गीत, गजल और नृत्य के कार्यक्रम पेश किए,जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस मौके पर जिला सचिव हरिनाथ सिंह यादव ने रैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



इसमौके पर तुषार शर्मा, जुगल किशोेर, विकास शर्मा, प्रेमपाल सिंह, जमाल फात्मा, शगुफ्ता महजबी, साधना विश्नोई, सीपी शर्मा, हरजीत सिंह, जीतू सिंह, कंचन दिवाकर, शिव सिंह, रवि सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन आयुक्त ऋषिपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें