फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव में कमरे में बीएससी के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जब परिजनों ने शव लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मिलक कोतवाली क्षेत्र के ऐंजनखेड़ा गांव निवासी श्याम बिहारी पेशे से कृषक हैं। उनके दो पुत्र हैं। जिनमें उनका बड़ा पुत्र शिवहरी उर्फ रिंकू (24) बीएससी का छात्र था। परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात को शिवहरी उर्फ रिंकू अपने कमरे में सोया था। गुरुवार सुबह लगभग छह बजे रिंकू के पिता जब उसको उठाने के लिए कमरे में गए, तो देखा शिवहरी उर्फ रिंकू का शव रस्सी के फंदे सहारे लटका हुआ था। कुछ ही देर में मौके पर लोग एकत्र हो गए। शिवहरी का शव फंदे से उतारा गया। परिजनों से सूचना मिलते ही मिलक प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कुछ ही देर बाद सीओ धर्म सिंह मार्छाल भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में सीओ मिलक धर्म सिंह मर्छाल ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें