फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रोडवेज बस की टक्कर से छात्र की मौत

Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। हाईवे पर सोमवार को स्कूटी सवार कक्षा 11वीं के छात्र को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया।
विज्ञापन

एंबुलेंस पहुंची जरूर, लेकिन घूमकर वापस चली गई। पुलिस दूसरे वाहन से छात्र को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने एंबुलेंस स्टाफ की शिकायत मुख्यालय तक की है।
सिविल लाइंस क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड रोड निवासी संजय यादव का बेटा आयुष यादव (17) महार्षि विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में 11वीं का छात्र था। सोमवार की दोपहर तीन बजे आयुष स्कूटी से पनवड़िया की ओर जा रहा था। हाईवे पर रेडिको खेतान फैक्टरी के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलवाया।
विज्ञापन

एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन चालक घायल को उपचार के लिए लेकर नहीं गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने घायल को जाने से इन्कार कर दिया और वापस एंबुलेंस वापस ले गया। जिस पर पुलिस ने घायल को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कमार ने बताया कि हादसे में घायल को जिला अस्पताल भेजने के लिए 108 नंबर पर काल करके एम्बुलेंस बुलाई थी। एम्बुलेंस वहां आई, लेकिन घायल को लेकर नहीं गई। इस संबंध में एम्बुलेंस चालक के खिलाफ शिकायत की गई है। वहीं हादसे की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
समय से मिलता उपचार तो शायद बच जाती जान : परिजनों में एंबुलेंस चालक के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि एंबुलेंस चालक यदि घायल को तड़पता छोड़कर नहीं जाता तो उसे समय से उपचार मिल जाता और हो सकता था कि समय से उपचार मिलने पर उनके बेटे की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें