फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से सिख छात्र की पगड़ी गिरने पर लट्ठ चले

Tue, 18 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलकखानम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव माठखेड़ा में स्थित चौधरी जमनादास इंटर कालेज में एक शिक्षक द्वारा पिटाई करने पर सिख छात्र की पगड़ी गिरने पर बवाल हो गया। 
  छात्र की हिमायत में आए प्रधानाचार्य और शिक्षक में मारपीट हुई, जिसमें दो शिक्षक और प्रधानाचार्य घायल हो गए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है, वहीं दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

क्षेत्र के माठखेडा में चौधरी जमनादास इंटर कालेज में सोमवार को शिक्षक छत्रपाल सिंह ने एक सिख छात्र को थप्पड़ मार दिया, जिससे छात्र की पगड़ी नीचे गिर गई। जिससे गुस्साए छात्रों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देखकर प्रधानाचार्य शमशेर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक छत्रपाल सिंह को समझाना चाहा, लेकिन शिक्षक ने प्रधानाचार्य से भी धक्कामुक्की कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षकों व छात्रों ने लाठी-डंडे उठा लिए और मारपीट शुरू हो गई। जब तक दूसरे शिक्षकों ने बीच में आकर बीच-बचाव करवाया तब तक शिक्षक छत्रपाल सिंह को सिर में चोट लग गई। प्रधानाचार्य शमशेर सिंह भी घायल हो गए। मारपीट से कालेज में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


शिक्षकों ने बीच में आकर जैसे-तैसे दोनों को बचाया। दोनों घायलों को पीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। शिक्षक छत्रपाल सिंह ने प्रधानाचार्य शमशेर सिंह व तीन छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं  प्रधानाचार्य ने भी शिक्षक छत्रपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें