फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में धूल के गुबार, उमस बढ़ी, आंधी की संभावना

Thu, 14 Jun 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को आसमान पर धूल छाए होने की वजह से उमस और गर्मी रही। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तेज गर्मी और उमस के बीच बुधवार को दिन भर आसमान पर धूल के गुबार छाए रहे। इससे उमस का  असर भी ज्यादा हो गया। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री रहा, जो पिछले एक-दो दिनों के मुकाबले अधिक है। अगले एक-दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।  पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने से दिल्ली, एनसीआर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल के गुबार छा गए हैं। गुबार की वजह से विजिविलिटी भी कम हो गई है। हवा नहीं चलने की वजह से उमस का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन


उमस बढ़ने की वजह से लोगों को कूलर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। गरमी और उमस की वजह से लोग दिन भर बेचैन रहे। आसमान पर धूल के गुबार सेहत के लिए भी हानिकारक है। चिकित्सकों के मुताबिक धूल के गुबार सांस से संबंधी मरीजों को परेशानी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


अस्थमा, उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव के मरीजों के लिए ऐसा मौसम घातक सिद्ध हो सकता है। चिकित्सकों की सलाह है कि ऐसे मौसम में घर से बाहर ना निकलें। अगर घर से बाहर जाना आवश्यक है तो मास्क पहनकर निकलें। सांस से संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोग  तरल पदार्थ का अधिक  सेवन करें और अपनी दवाएं साथ रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें