छह सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर एनएचएम संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। संविदा कर्मियों ने शनिवार को भी इमरजेंसी सेवाएं ठप कर पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया।
शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के दौरान राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद के नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि संविदा कर्मियों के हितों के लिए अन्य संगठन भी उनके साथ हैं। सरकार को संविदा कर्मियों के नियमितिकरण व अन्य मांगों के निस्तारण के लिए सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए।
एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी जसप्रीत सिंह जस्सी ने बताया कि सोमवार को भी कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस अवसर पर डा. वीएन पांडे, रेहान खां, डा. मोहम्मद खाबर, कुसम यादव, मेघा गुप्ता, बब्लू सागर, भीकम सिंह, तारिक अली खां, चंद्रपाल, दानिश, अमान, ओम सिंह, राखी, नगमा, अदनान मियां, मनीषा रस्तोगी, कविता मौर्य मौजूद रहे।