विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कर्मी भी गरजे। कर्मचारियों ने दफ्तरों में ताले लगाकर प्रदर्शन कर धरना दिया।
मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के सभी दफ्तरों में तालाबंद कर दी और फिर वे कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए।
इस दौरान कर्मचारियों ने एक सुर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष लियाकत अली ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के जिला सचिवालय और कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग की। जिला मंत्री पवन सक्सेना ने बताया कि 21 सितंबर को कर्मचारी राजस्व परिषद के सामने प्रदर्शन करेंगे।
अंकुर सक्सेना, बहाव जमीर, असद रिजवी, छत्रपाल सिंह, नितिन राज सक्सेना, धर्मेंद्र मोहन सक्सेना, नवनीत शर्मा, लता लखेड़ा, आसिफ खां, विनय कांबोज, नरेंद्र कुमार, नीरज सिंह, अनूप शर्मा रहे।