फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार के पेट में सरिया घुसेड़कर मार डाला 

Sat, 10 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा रामपुर
विज्ञापन
मृतक हेमंत वर्मा का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन
अज्ञात टैंकर चालक ने रोड रेज में बाइक सवार युवक के पेट में सरिया घुसाकर मार डाला। बाद में उसके शव को रौंदता हुआ टैंकर भगा ले गया। बाइक सवार दूसरे दोस्त ने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।    

ग्राम बादली निवासी बैंक कर्मी राजेन्द्र वर्मा का पुत्र हेमंत वर्मा (27) अपने मित्र सनी (17) के साथ बाइक पर नगर पालिका के सामने खड़ा हुआ था। तभी मुरादाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार युवक गिर गए। जिससे गुस्साए युवकों ने टैंकर का पीछा किया तथा क्षेत्र के गांव सरकथल में जाकर बाइक टैंकर के आगे लगा कर रोक दी। दोनों ने जब बाइक में टक्कर मारने का विरोध किया तो टैंकर चालक गुस्से से आग बबूला हो गया दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। इसके बाद टैंकर चालक का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने हेमंत के पेट में टैंकर से निकाल कर सरिया घुसेड़ दी। हेमंत लड़खड़ाता हुआ गिर गया। उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर युवक के ऊपर ट्रक चढ़ाता हुआ भाग गया। बाइक सवार के साथी सनी ने हेमंत के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
दढ़ियाल के इंद्रा कालोनी निवासी दिलीप का बेटा बंटी गांधी इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था। सुबह चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर सैफनी के मोहल्ला कोठी निवासी पप्पू अहमद उर्फ बडडे का  बेटा  बाबू (20)  मकैनिक का कस्बे में ही काम करता है। बाइक से जाते वक्त वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें