फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान के भवन में खुलेगा एटीएस का स्पाॅट कमांडो सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान के भवन में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) का स्पाॅट (स्पेशल पुलिस ऑपरेशन टीम) कमांडो सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव दिया है। साथ ही कहा है कि सरकार की तरफ से पूर्व में इसकी कवायद शुरू हुई थी, लेकिन यह कवायद आगे नहीं बढ़ सकी है। ऐसे में यदि रामपुर में कमांडो सेंटर आ जाएगा तो यह पश्चिमी यूपी के लिए अहम साबित होगा। इसके लिए भवन भी तैयार है।सपा शासन में रामपुर में पुलिस लाइन के पास राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान के लिए विशाल भवन तैयार कराया था। जिस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च हुए थे लेकिन यहां प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका। ऐसे में बिल्डिंग देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही है। सरकार के करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी इसका उपयोग नहीं हो रहा है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने शुरुआत में इस बिल्डिंग में एटीएस का स्पाॅट कमांडो सेंटर स्थापित करने के लिए कवायद शुरू की, लेकिन यह भी आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान के भवन में एटीएस का स्पाॅट कमांडो सेंटर बनाने का प्रस्ताव सीएम को दिया है। मुख्यमंत्री को बताया है कि देश की आंतरिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से रामपुर अहम है। यदि यहां एटीएस का स्पाॅट कमांडो सेंटर स्थापित हो जाएगा तो पुलिस के लिए देश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आसानी होगी। साथ ही भवन का भी सदुपयोग हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने एटीएस के कमांडो सेंटर की स्थापना के लिए सकारात्मक रुख जताया है। साथ ही भरोसा दिया है कि जल्द ही इस मामले में सरकार की ओर से कदम उठाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री रामपुर के लिए कई नई परियोजनाएं लेकर आएंगे, जिससे रामपुर का और विकास हो सके।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें