रामपुर छात्रावास की टीम को हराया, प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रामपुर छात्रावास की टीम और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीमें भिड़ीं, जिसमें स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम विजयी रही।
सींगनखेड़ा स्टेडियम में आयोजित फाइनल मैच स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और रामपुर छात्रावास के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम में प्रियांशु ने 8वें मिनट पर, शुभम ने 41वें मिनट पर गोल किया तथा स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम में हिमांशु ने 13 व 58 मिनट पर, आकाश ने 25 मिनट पर गोल कर रामपुर छात्रावास की टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी रंजीत सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। राजा वर्मा, एमपी सिंह, आरएस रावत, गोपाल, जमाल अख्तर, मो. जियाउर्रहमान आदि मौजूद रहे।