फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा सांसद पर हमले के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। आम नागरिक और जनप्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। करणी सेना द्वारा सांसद को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा बना हुआ है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यूपी सरकार विपक्षी दलों, विशेषकर सपा के पीडीए गठबंधन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने सांसद को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम, सांसद मीडिया प्रभारी महबूब पाशा, मोहम्मद याकूब, राम बहादुर, अनीता यादव, मुस्तफा हुसैन, मुमताज अहमद सैफी सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें