फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में बरेली के युवक की माैत

Fri, 02 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान बरेली जिले के थाना शाही के गांव औरंगाबाद निवासी 52 वर्षीय जगदीश सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जगदीश सिंह बाइक से रुद्रपुर जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर ईसानगर चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया, फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 2:30 बजे उनकी माैत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इसी क्षेत्र के ग्राम छोटी स्वार निवासी कुंवर पाल को भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह ग्राम रामनगर के पास हामिदाबाद निवासी मोहम्मद यासीन और मिलक के ग्राम क्रमचा निवासी शेर अली को भी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इसके अलावा दोपहर 12 बजे भोट थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार, अभी तक किसी भी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें