फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सांसदों के भ्रमण के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को कई मोर्चो पर जूझना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधायकों के प्रतिनिधि मंडल के बाद रामपुर पहुंचे सांसदों के दल से दिनभर रामपुर की सपाई सियासत गर्म रही। कार्यकर्ताओं में जोश भी दिखा लेकिन इसके साथ साथ सपा कार्यकर्ताओं को सर्किट हाउस से लेकर जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर बाहर कई स्थानों पर धक्का मुक्की से जूझना पड़ा। सांसदों के करीब पहुंचने की होड़ में कार्यकर्ताओं को पसीना बहाना पड़ा। कई स्थानों पर झड़पें देखने को मिली।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में जब सांसद पहुंचने शुरू हुए तो उससे पहले ही उनके समर्थक व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अच्छी खासी संख्या में पहुंच गए थे। यहां भी सांसदों के बैठक कक्ष में पहुंचने से शुरू हुई धक्कामुक्की की जंग अंत तक चलती रही। आलम यह रहा कि भीड़भाड़ के आलम में सांसदों को धक्कामुक्की से बचाने के लिए उनके अंगरक्षकों को भी जूझना पड़ा। यहां से सांसद जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे तो यहां पहले से ही भारी भीड़ एकत्र थी। जिसने कई सांसदों को उतरते ही घेर लिया। बमुश्किल छात्रों तक सांसद तो पहुंचे लेकिन उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं को यहां भी रोका गया। छात्रों ने भी धरना स्थल पर बैरिकेडिंग कर रखी थी, गेट पर अधिक भीड़ एक साथ न घुस जाए, इसे रोकने के लिए कार्यकर्ताओं को रोका तो कई ने कड़ी नाराजगी जताई। यदि एक साथ भीड़ घुस जाती तो वास्तव में व्यवस्था खराब हो सकती थी, क्योंकि धरना स्थल पर छात्राएं व महिला सांसद भी थी। इसके बाद गेट पर भी घंटों तक अंदर जाने के लिए जूझना पड़ा। यूनिवर्सिटी के दरवाजे खुले तो सांसद तो एक कक्ष में चले गए, बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बंद किए चैनल को खुलवाने के लिए जूझना पड़ा। यहां जब सांसदों के लिए पानी को बोतले अंदर से भेजी गई तो गेट पर ही कार्यकर्ताओं ने बोतलें स्वयं ले ली, अंदर पानी नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें