फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवर्तमान जिपं अध्यक्ष पर तोड़फोड़ का आरोप

Sat, 09 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपाइयों ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम पर जिला पंचायत के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। सीडीओ और एसपी से मिलकर सपाइयों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए उन पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन



सपाइयों ने सलाम को सरकारी आवास से बाहर करने और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे लाल सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग रखी। सपाइयों का शिष्टमंडल नसीर खां के नेतृत्व में शनिवार को सीडीओ अमित किशोर और एसपी साधना गोस्वामी से मिला।


सपाइयों ने आरोप लगाया कि सात जनवरी को चुनाव के दिन जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। शीशे और फर्नीचर भी तोड़े गए। दो दिन बीत जाने के बाद भी सलाम और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। सलाम और उनके समर्थकों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन



सपाइयों ने जिला पंचायत में सरकारी संपत्ति के खुर्दबुर्द करने की आशंका जाहिर करते हुए सील करने और फोर्स लगाने की मांग रखी। सलाम को सरकारी आवास से भी बाहर करने की मांग रखी। सपाइयों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे लाल सिंह की भी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


कहा कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपाई सड़कों पर उतरेंगे। अफसरों ने एफआईआर दर्ज कराने और लाल सिंह की गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर शाहबाद के विधायक विजय सिंह, पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, फसाहत खां शानू, आसिम राजा, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, मसूद गुड्डू, वीरेंद्र गोयल, ओमेंद्र सिंह चौहान, हक रामपुरी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें