फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दढि़याल नपं चेयरमैन-ईओ के आवास पर फेंका कूड़ा

Thu, 23 Jan 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। दढि़याल नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मियों में बकाया मानदेय भुगतान न मिलने पर काफी नाराजगी देखी जा रही है। धरने के तीसरे दिन बुधवार को सफाई कर्मियों ने चेयरमैन-ईओ के आवास पर और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में कूड़ा फेंक दिया है। ये कर्मी सोमवार तड़के पांच बजे से अलग-अलग दो जगह पर धरना दे रहे हैं। एक गुट भरतपुर के सफाई कर्मी कस्बे के मुख्य बाजार में तो दूसरा गुट फत्तनवाला मिलक के सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। महिलाएं अपने पति-बच्चों के साथ दिन-रात धरने पर नगर पंचायत के विरुद्ध बैठकर नारेबाजी कर रही हैं। इनका कहना है कि उन लोगों को नवंबर 2024 से ठेका सफाई कर्मी के तौर पर नियुक्त किया गया था और तब से वह लगातार काम कर रही हैं, लेकिन नवंबर-दिसंबर को मानदेय उन्हें नहीं दिया गया है। उधर, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महासचिव दीप सिंह राही ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन सफाई कर्मचारियों का मानदेय देने आना-कानी कर रहा है। हालांकि, चेयरमैन खुर्शीद अहमद ने कहा कि सफाई कर्मियों के विरोध का तरीका निंदनीय है। कर्मियों से वार्ता कर मामले को सुलझाया दिया है। उधर, ईओ विवेक कुमार ने कहा, वह किराए से रहते हैं सफाई कर्मियों ने उनके आवास पर कूड़ा नहीं फेंका है। कहा, ठेकेदार को नोटिस देकर मामला सुलझा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें