फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आजम से मिलने पहुंचीं सपा सांसद इकरा हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा की सांसद इकरा हसन ने अपने भाई नाहिद हसन के साथ सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को सियासत से हटकर पारिवारिक बताया। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां से मिलने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात में कैराना की सपा सांसद इकरा हसन अपने भाई नाहिद हसन के साथ सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने पहुंचीं, जहां उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपा नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इकरा हसन ने सपा नेता की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से भी मुलाकात की। बिहार चुनाव इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वह खुद भी प्रचार के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें