रामपुर।लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम रविवार की रात में खुद सड़कों पर निकले। इस दौरान उन्होंने किसी को समझाया,तो कई का चालान भी कटवाया। साथ ही सभी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी को भी चेक किया।
कोरोना वायरस के चलते पूरे देेश भर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इस दौरान सभी लोगों से घर में रहने की अपील की जा चुकी है लेकिन उसके बाद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। दिन निकलते ही लोग अपने घरों से बाहर और मोहल्ले मोड़ पर खड़े हो जा रहे है। पुलिस को आता देखकर घरों में दुबक जाते हैं। उसके बाद फिर से बाहर आ जाते हैं। रविवार रात को एसपी शगुन गौतम भी अपनी फोर्स के साथ गश्त पर निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों को घूमते हुए देखने पर उनसे लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए लॉकडाउन का पालने कराने के आदेश दिए। वहीं सड़कों पर वाहनों से घूम रहे लोगों के वाहनों का चालान कटवाया। शहरभर के मुख्य चौराहों सभी कर्मचारियों की ड्यूटी को भी चेक किया।