सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने चिट्ठी में कहा है कि आजम खां के परिवार और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रामपुर में मनमाने ढंग से कार्रवाई की जा रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर रामपुर को सरकार विरोधी आंदोलन का केंद्र बनाने की मांग की है। आजम खां के खिलाफ हाल ही में दर्ज हुए मुकदमों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव से आंदोलन के लिए रामपुर में एक महीना कैंप करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा है कि आजम खां के परिवार और सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रामपुर में मनमाने ढंग से कार्रवाई की जा रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध करने के प्रजातांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सपा ने जनता की आवाज उठाने के लिए 27 अगस्त से एक सप्ताह के धरने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।
धारा 144 लगाकर धरना स्थल (आंबेडकर पार्क) के गेट पर ताला डाल दिया। ऐसे में सपा पदाधिकारियों की राय बनी है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में सरकार विरोधी आंदोलन के लिए एक महीने का कैंप करें।