फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Accident: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 27 Aug 2022 02:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

हादसा शुक्रवार की शाम सात बजे का है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामप्रसाद साईकिल से नगर स्थित एक चिकित्सक से अपनी व बच्चों की दवाई लेने जा रहे थे। इस बीच धर्मपुरा स्थित बाईपास पर कार ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की शाम सात बजे का है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामप्रसाद साईकिल से नगर स्थित एक चिकित्सक से अपनी व बच्चों की दवाई लेने जा रहे थे। इस बीच धर्मपुरा स्थित बाईपास पर कार ने उनकी साईकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद कार चालक ने अपनी कार से उन्हें नजदीक स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को रात के समय उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र विशाल ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें