फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा नेता सुरेंद्र सागर के गन हाउस का लाइसेंस होगा निरस्त

Sat, 28 Mar 2026 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता सुरेंद्र सागर के गन हाउस का लाइसेंस निलंबित हो सकता है। डीएम ने लाइसेंस निलंबित करने को शासन को पत्र भेजा है। प्रशासन की ओर से की गई जांच में सागर गन हाउस में कई अनियमितताएं पाई गई थीं।
विज्ञापन

शिवचरन की शिकायत पर 24 मार्च को गठित नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ नगर की संयुक्त टीम ने सागर गन हाउस की जांच की। 25 मार्च को डीएम को भेजी जांच आख्या में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच में पाया गया कि गन हाउस ने 13, 17 व 19 मार्च को कारतूस विक्रय के बाद सेल रिपोर्ट शस्त्र अनुभाग में प्रस्तुत नहीं की गई। दुकान में 315 बोर रायफल के 40 खाली खोखे मिले, जिनके संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। शस्त्रों की अलमारी में आवश्यक लॉक का अभाव पाया गया। वर्ष 2023 से दो नाली बंदूकें मरम्मत के लिए दुकान में रखी मिलीं, जबकि उन्हें सेफ कस्टडी में रखा जाना था।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि गन हाउस द्वारा शासनादेश व आयुध नियमावली 2016 के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने ये रिपोर्ट शासन को भेजते हुए लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें