फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की सरकार बनी तो रामपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

Fri, 09 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि सूबे में दोबारा सपा सरकार बनी तो रामपुर में भी मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। बरेली रोड से खौद तक देश का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। हर गरीब को पेंशन और रोजगार मिलेगा। यह बातें उन्होंने बुधवार को अजीतपुर में पेयजल पाइप लाइन का लोकार्पण के मौके पर कहीं। 

नगर विकास मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बैंकों में लाइन के दौरान जो लोग मरे हैं उनके परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि यूपी में नहीं पूरे देश में मरने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके लिए कानूनी राय ली जा रही है। अगर कोई कानूनी अड़चन नहीं आई तो पूरे देश में मरने वालों के परिजनों को परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो रामपुर में भी मेट्रो रेल चलेगी। कहा, प्रदेश के हर गरीब को पेंशन मिलेगी। कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। बेरोजगार को  रोजगार मिलेगा। बेघर को घर मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन



कहा, बरेली रोड से शहर के रास्तों से गुजरता हुआ खौद तक फ्लाईओवर बनेगा जो हैदराबाद से भी लंबा होगा। इसका काम शीघ्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह पर भी निशाना साधा। राम-रहीम पुल को भी लेकर भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किए। बोले, प्लाईओवर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बारे में सोचा जाएगा। अगर मौका मिलेगा तो उसके नीचे से रास्ता भी निकलवाया जाएगा। इस मौके पर नगर पलिका के चेयरमैन अजहर अहमद खां, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष मायादेवी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, अजीतपुर के प्रधानपति सत्तार हुसैन भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें