फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राज्यमंत्री ने कब्जाई सरकारी जमीन’

Tue, 02 May 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने राज्यमंत्री बलदेव सिंह पर निशाना साधा। योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। बोले बल्देव सिंह औलख का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है। जिले में अपराध बढ़ रहे हैं पर उन्हें कोई चिंता नहीं है।       

आजम खां पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में विरोधियों पर जमकर बरसे। बोले, तालीम के दुश्मन नहीं चाहते कि गरीबों के बच्चे पढ़- लिखकर बड़े आदमी बनें। उनकी यूनिवर्सिटी और स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर उनके स्कूल या यूनिवर्सिटी पर जरा सी भी आंच आई तो खामोश नहीं बैठेंगे। तालीम के दुश्मनों को इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कहा कि स्कूलों की जमीन की लीज खत्म की गई तो वह कहीं की भी लीज रहने नहीं देंगे। आजम खां ने राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख पर निशाना साधा। बोले, राज्यमंत्री ने खुद सरकारी जमीन कब्जा ली है। उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। जिले खासकर बिलासपुर में अपराध बढ़े हैं। बिलासपुर में अवैध शराब के कारोबार को खुली छूट दे रखी  है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार में पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। बल्कि, थानों में दलाली हो रही है। हर कोई खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताकर पुलिस से गलत काम करा रहा है। यह पता ही नहीं चल रहा है कि कौन असली और कौन नकली भाजपाई है। जिले की पुलिस भी मनमानी पर उतर आई है। बड़े अपराधियों को पकडने के बजाए बेगुनाहों को परेशान कर रही है। बैठक में स्वार-टांडा विधायक आजम अब्दुल्ला खां, चमरौवा के विधायक नसीर अहमद खां, सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, स्वार चेयरमैन शफीक अंसारी, शाहबाद के चेयरमैन मतलूब अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू,रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद अहमद गुड्डू, मुकर्रम रजा इनायती, सईद खुसरो, इरशाद महमदू भी थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें