फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी को आजम की चुनौती ढाई हजार करोड़ का एलान करके जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी है कि वह 18 अक्तूबर को रामपुर के अजीतपुर के लिए ढाई हजार करोड़ रुपये का एलान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री का रामपुर दौरा है और अजीतपुर में कार्यक्रम है। मैं आपसे हिंदुस्तान की बात नहीं कर रहा हूं, न ही यूपी की और न रामपुर की। आओ अजीतपुर की बात कर लो। ढाई बरस हो गए ढाई कौड़ी नहीं लगी है इस इलाके में। अपनी सरकार में ढाई सौ करोड़ रुपये लगाया है इस इलाके में मैंने। मुख्यमंत्री साहब आप तशरीफ लाने वाले हैं इस इलाके में 18 अक्तूबर को मैं छोटा सा एमएलए ढाई सौ करोड़, आप ढाई हजार करोड़ का एलान करके जाइए, तब होगी बात।
विज्ञापन

आजम खां मंगलवार की रात अजीतपुर में सपा प्रत्याशी डॉ. तजीन फात्मा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में आजम खां अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए और अपने कराये गए विकास कार्यो को गिनाते हुए मुख्यमंत्री को भी चुनौती दे डाली। अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं चोर, मैं डाकू ,मेरी बीवी डाकू, मेरे बेटे डाकू, सात वक्त की नमाज पढ़ने वाली मेरी बहन को नमाज पढ़ते हुए पुलिस घसीटते हुए थाने ले गई वह डाकू। मेरी मरी हुई मां वह मुजरिम। यह है इंसाफ, पौने चौर बीघा जमीन का। सैकड़ों एकड़ जमीन में लकीर खिंच जाए तो पता ना चले कहां है। जुल्म की कोई इंतहा भी है। अरे मैं गरीब का दिल दुखाऊंगा। आजम खां ने कहा मेरा जुर्म क्या है कि दुनिया के किसी शहर में मेरी कोई जायदाद नहीं है। मेरा गुनाह यह है कि सिर्फ एसेंबली और पार्लियामेंट की तनख्वाह के अलावा पूरी दुनिया में मेरा किसी बैंक में कोई जाती खाता नहीं है। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा और विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें