फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखन सिंह हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

Thu, 31 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में लाखन सिंह सपा के प्रत्याशी हो सकते हैं। पार्टी में उनके नाम पर सहमति बन गई है। प्रत्याशी के रूप में आधिकारिक तौर पर उनके नाम का एलान लखनऊ से होगा। लाखन सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र भी खरीदा।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन होगा। अभी तक किसी भी दल ने प्रत्याशी के नाम का आधिकारिक रूप से एलान नहीं किया है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव संपन्न होने के बाद सपा की ओर से दावा किया गया था कि अगला अध्यक्ष उनका का ही होगा।


रामपुर में जिला पंचायत के 35 सदस्य है। ऐसे में जिला पंचायत का सदस्य बनने के लिए 18 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। जिला पंचायत के चुनावों में सपा समर्थित 13 प्रत्याशी चुनाव जीते थे। ऐसे में सपा को पांच अन्य सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन



सपा में इस पद के लिए तीन-चार दावेदार सामने आए थे। इसको लेकर नगर विकास मंत्री आजम खां ने कई दौर की मीटिंग भी है। मीटिंग के बाद लाखन सिंह के नाम पर लगभग सहमति बन गई है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि लाखन सिंह ही सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे।


इसका आधिकारिक एलान लखनऊ से होगा। आजम खां ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का फैसला नेताजी (मुलायम सिंह) और मुख्यमंत्री करेंगे। वहीं, लाखन सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन-पत्र भी खरीदा। अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है।


बुधवार को अब्दुल सलाम के समर्थक माने जाने वाले लाल सिंह ने दो सेट नामांकन पत्र खरीदा था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एके आर्य ने बताया कि अभी दो जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे हैं। नामांकन पत्र शुक्रवार को भी खरीदे जा सकते हैं। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें