फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्रियों के बेटे राजनीति की पहली परीक्षा में हुए फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजनीति के मैदान अपनी विरासत को आगे बढ़ाने उतरे पूर्व राज्य मंत्रियों के बेटे विधानसभा चुनाव के रूप में राजनीति की पहली परीक्षा में ही फेल हो गए। रामपुर शहर, स्वार और चमरौआ विधानसभा सीट से राजनीतिक विरासत को संभालने मैदान में उतरे अपने दौर के दिग्गज नेताओं के बेटों को जीत नहीं मिली और पहली बार विधानसभा चुनावों में ही किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर विधानसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री शिवबहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे लेकिन, उन्हें सपा के नेता आजम खां के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। आजम खां ने आकाश सक्सेना को करीब 55 हजार वोटों से शिकस्त दे दी। आकाश सक्सेना पहली बार विधायक का चुनाव लड़े थे। वहीं स्वार विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने मैदान में उतरे पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के बेटे हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां भी अब्दुल्ला आजम के मुकाबले नहीं टिक सके और करीब 61 हजार वोट से हार गए। चमरौआ विधानसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री हाजी निसार हुसैन के बेटे अब्दुल मुस्तफा हुसैन ने भी विधानसभा चुनावों में पहली बार मैदान में उतरे और उन्हें सपा के प्रत्याशी नसीर अहमद खां से हारना पड़ा। चमरौआ विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नसीर अहमद खां को जहां एक लाख से अधिक वोट मिले तो वहीं अब्दुल मुस्तफा हुसैन को 10366 वोट ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें