जिले में सामाजिक, धार्मिक और मानव सेवा कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों केे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजक सेवा भारती के उद्देश्य और कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
उत्सव पैलेस में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद सम्मान समारोह में श्री सनातन रामलीला कमेटी, हरि आदर्श रामलीला कमेटी, श्री सनातन धर्मसभा, सनातन गोशाला, महामाया ट्रस्ट, ज्ञान मंदिर पुस्तकालय, चेतना योग संस्थान, केडी कला केंद्र, भारत विकास परिषद, संस्कार भारती, इनीसिएटिव मानस फाउंडेशन, मदद एक आस, रेडिको खेतान, स्वर्गधाम सेवा समिति आदि संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं में सेवा भारती के क्षेत्र सेवा प्रमुख गंगाराम ने कहा कि सेवा भारती की ओर से नवंबर माह में 23 से 25 तारीख तक सेवा संगम का आयोजन होगा। इसमें सभी संस्थाओं के सदस्य शामिल हों। न्यासी राष्ट्रीय सेवा भारती सतीश चंद्र अग्रवाल ने सेवा भारती के बारे में बताते हुए कहा कि इसके द्वारा देश में करीब पौने दो लाख सेवा कार्य किए जा रहे हैं। जो कि शिक्षा, चिकित्सा, योग व अन्य क्षेत्रों में हो रहे हैं।
क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार ने संस्थाओं से बढ़-चढ़कर समाज सेवा करने के लिए आगे बढ़ने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार दीक्षित और संचालन अरुण मोहन शंखधार ने किया। कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख जगदीश, रवीन्द्र कुमार गुप्ता, हरिओम गुप्ता, दिवाकर गौड़, अनूप अग्रवाल, अनूप दीक्षित, अचलराज पांडे, माधव गुप्ता, विकास पांडे, सुुभाष नंदा, वीरेंद्र गोयल, अनिल वर्मा, भगवत सरन गुप्ता आदि मौजूद रहे।