फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सोशल मीडिया की दोस्ती पड़ी भारी, शिक्षिका से 8 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 27 Sep 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया के जरिये शादी के लिए संपर्क में आए युवक पर शिक्षिका से 8.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मानसिक रूप से परेशान किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी पीड़िता रामपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक जून में सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान बरेली के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी जीशान से हुई थी। आरोप है कि जीशान ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का प्रबंधक बताया और पहचान संबंधी दस्तावेज दिखाकर उसका विश्वास हासिल किया। वह रामपुर में उससे मिलने भी आने लगा। आरोपी ने मोबाइल अपडेट कराने समेत अन्य कामों का हवाला देकर एक से आठ जुलाई के बीच पीड़िता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में कुल 8.05 लाख रुपये स्थानांतरित करा लिए। बैंक से मेसेज मिलने पर उसे रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली।
पीड़िता ने आरोपी से रुपये वापस मांगे, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 16 अगस्त को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी जीशान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें