रामपुर। डॉ. नूतन ठाकुर ने रामपुर में तैनात दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि दरोगा ने उनको प्रार्थनापत्र देने का आदी बताया है।
डॉ. ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि रामपुर के पूर्व एलआईयू निरीक्षक उनके तथा उनके पति अमिताभ ठाकुर (आईपीएस अधिकारी) के रामपुर भ्रमण के संबंध में जानबूझ कर फर्जी आख्या दी। इस संबंध में उन्होंने तीन अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज कराने को प्रार्थनापत्र दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं पर उन्होंने थाना कोतवाली को जनसुनवाई शिकायत संख्या 40013619016005 भेजा। इस शिकायत के संबंध में दरोगा ने अपनी आख्या दिनांक 25 दिसंबर 2019 द्वारा कहा कि इस प्रकरण में एसपी यातायात मुरादाबाद जांच कर चुके हैं तथा प्रकरण अभिसूचना ईकाई से संबंधित है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोपित किया कि नूतन ठाकुर ‘‘प्रार्थनापत्र देने की आदी हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने इस आख्या से सहमत होते हुए उसे अग्रसारित कर दिया। नूतन ठाकुर ने डीजीपी और अन्य अफसरों को पत्र भेज कर कहा है कि एक तो उनके द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र पर पिछले 6 माह में एफआईआर दर्ज की गई है और उल्टे उन्हें ही प्रार्थनापत्र देने का आदी बताया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।