लोसर में ग्रामीणों ने बर्फ से बनाई विभिन्न आकृतियां।
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल स्पीति)। लोसर पंचायत कयाटो गांव में स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब वाहवाही लूटी। लोगों को संबोधित करते हुए नायब सिंह नेगी ने कहा कि स्नो फेस्टिवल को त्योहार की तरह मनाया जा रहा है। इस त्योहार का उद्देश्य पारंपरिक पद्धति को आगे लेकर जाना है।
कार्यक्रम में मिट्टी का घर छौरतेन, आइबैक्स, मुर्गों के अंडों की प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पारंपरिक पत्थर के बर्तनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन बर्तनों का इस्तेमाल आज भी यहां लोग करते हैं। कार्यक्रम में व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कयाटो गांव में हस्तलिखित बौद्ध ग्रंथ भी मिले। मोनेस्ट्री के मुख्य लामा छेरिंग दोरजे, स्नो फेस्टिवल कमेटी सदस्य प्रेम चंद, नवांग, मुनसेलिंग स्कूल के प्रधानाचार्य छेरिंग बौद्ध, ग्राम पंचायत लोसर प्रधान रिचेंन डोलमा और बीडीसी सदस्य नमज्ञाल लामो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।