फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पीपली वन में चेकपोस्ट के पास से खैर के पेड़ काट ले गए तस्कर

Wed, 29 Oct 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। पीपली वन में लकड़ी तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार की रात आर्यनगर बीट में वन चेकपोस्ट से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी से तस्कर खैर के सात पेड़ काटकर ले गए और वन कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। 24 घंटे के भीतर कटान की घटनाओं से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पीपली वन में दो दिन पहले खैर के कई पेड़ काटे गए थे। कटान की सूचना लोगों ने डीएफओ को दी। मंगलवार को पहुंचे डीएफओ प्रणव जैन व एसडीओ ने क्षेत्र में जाकर जांच की। उत्तराखंड सीमा से सटे आर्यनगर बीट में मुख्य मार्ग के किनारे पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। चेकपोस्ट के पास लकड़ी का कटान होना भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि वहीं हमेंशा वन कर्मियों की ड्यूटी रहती है। वन क्षेत्र में लगातार लकड़ी की तस्करी हो रही जिसको लेकर क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर मिलीभगत का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें