फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में घुला जहरीला धुआं न बना दे दमे का रोगी

Tue, 08 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाड़ियों से निकलता धुआं, ई-कचरा, रिहाइशी इलाकों में इंडस्ट्रियल सेटअप, कूड़ा-करकट व फसलों को जलाना और शहरों में बढ़ता कंस्ट्रक्शन पर्यावरण को प्रभावित कर रहे हैं। हमारे आसपास मौजूद आठ विलेन हवा को जहरीला बना रहे हैं। जिसकी वजह से रामपुर की आबोहवा जहरीली होती जा रही है और लोग घातक बीमारियों जैसे-दमा, एलर्जी के शिकार हो रहे हैं। 

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही वेस्ट यूपी तक में इसका असर साफ देखा जा रहा है। कहीं न कहीं जहरीली गैस धुआं लोगों को बीमार बना रही है। दिवाली पर छोड़े गए पटाखों के साथ ही इंड्रस्ट्रीज का धुआं भी न कहीं इसके लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों का मानना है कि धुआं छोड़ते वाहन, पराली जलाने के साथ ही ई कचरे को जलाने की वजह से धुएं का गुबार वायुमंडल में बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि हवा का यही गुबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यदि बारिश हो या फिर तेज हवाएं चले तभी यह गुबार हट सकता है। इसमें अभी वक्त लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें