फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में बेहतर कार्य करने वाली एसएमसी को नवाजा

विज्ञापन
आनी में आयोजित समग्र सहभागिता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करते - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आम जनमानस की सहभागिता से शिक्षा के समग्र विकास के उद्देश्य से आनी के मेला मैदान में रविवार को खंड स्तरीय सामुदायिक सहभागिता और जनचेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनी विस क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर मुख्यातिथि बतौर शिरकत हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसमें शिक्षा के उत्थान के लिए योगदान दे रहे लोगों को पुरस्कृत किया गया। खंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार जताया।
कार्यक्रम में आनी खंड में बेहतरीन कार्य करने वाली एसएमसी कमेटियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्राथमिक पाठशाला घोरला माध्यमिक पाठशाला वर्ग में ग्राहणा, उच्च पाठशाला वर्ग में रोवा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वर्ग में दलाश स्कूल की प्रबंधन समिति को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान पर प्राथमिक पाठशाला वर्ग में कोटासेरी, माध्यमिक पाठशाला में कोटासेरी, उच्च पाठशाला वर्ग में फाटी कराणा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्ग में कन्या विद्यालय आनी को सम्मानित किया गया। कोविड-19 में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने वाले दस अध्यापकों को नवाजा गया।
इसमें शिक्षक लालमन चंदेल, मनमोहन शर्मा, रविंद्र कुमार, मनीषा वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, राकेश भारद्वाज, कुंदन शर्मा, डोलाराम शर्मा, पोविंद्र चौहान और अमन शर्मा शामिल हैं। कार्यक्रम में शिक्षक डोलाराम ने सामुदायिक सहभागिता कुंदन शर्मा ने नई शिक्षा नीति श्यामानंद ने शिक्षा में नारी शक्ति की भूमिका और नंदलाल ने पढ़ना-लिखना अभियान कार्यक्रम पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में खंड स्रोत समन्वयक देवेंद्र शर्मा, खंड परियोजना अधिकारी अमर चंद चौहान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शारदा ठाकुर के अलावा वशिष्ठ अतिथि के तौर पर जिला उपनिदेशक एसआर बंसल, स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें