तरूण किन्नौर एसोसिएशन रामपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाटी डालते मुख्यतिथि और छात्र और छात्
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर पीजी कॉलेज में पढ़ने वाले किन्नौर के छात्रों ने रविवार को दत्तनगर में तोशिम कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने किन्नौरी गीतों पर जमकर नाटी डाली। छात्र और छात्राओं ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्र और छात्राओं ने ओ मणी पदमे हुड़...पर लोक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य आकर्षक शेशिरिंग नाग म्यूजिक ग्रुप पांगी के दीवान नेगी, स्वाति नेगी और शिभम ने किन्नौरी और पहाड़ी गीतों की पेशकश से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पालस छड़..., दररियो देन पत्र.., दोन डेनडेन मीमा.., बिंदगी निमा हेली....सहित अन्य किन्नौरी गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में तरूण किन्नौर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभम रेपालटो उपाध्यक्ष डिंपल नेगी, महासचिव अमन नेगी, कोषाध्यक्ष प्रवीण, सहायक कोषाध्यक्ष अंजना नेगी,खेल सचिव आदित्य नेगी, मुख्य सलाहकार विक्की हुरूम ,सांस्कृतिक सचिव रोहित, मोहिनी, मंच संचालक प्रिया, सहसचिव अक्षित भंडारी, रजनी नेगी और सुजाता रैजल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि सूरत नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक है, जो जीवन भर काम आता है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की सांस्कृतिक पूरे भारत में प्रसिद्ध है। हमारी सांस्कृतिक को बचाए रखने के लिए इस तरह के तोशिम कार्यक्रम का आयोजन होना जरूरी है।